शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

How to make blog and blog post? ब्लॉग कैसे बनाये और लेख कैसे लगाये?


आज के लेख में आपको फोटो व लेखन के माध्यम से ब्लॉग बनाना व पोस्ट तैयार करना सिखाया जा रहा है। इस पोस्ट का विचार इसलिये आया क्योंकि महीने में दो-तीन भाई बन्धु यह पूछने के लिये फोन लगाते है कि संदीप जी ब्लॉग कैसे बनाया जाता है? ब्लॉग बनाने के बाद अगला कदम लेख तैयार कर उसे पब्लिश करने का भी होता है। खाली ब्लॉग बनाकर तो कुछ नहीं होने वाला है। ब्लॉग पर कुछ न कुछ तो लिखना ही पढेगा। वैसे तो महीने में कम से कम एक लेख लिख देना चाहिए। यदि आपके पास ज्यादा समय हो प्रतिदिन या साप्ताहिक लेख भी लिख सकते हो। जैसी आपकी हिम्मत व मेहनत।
1.     How to make blog? & 2. How to make blog post? ब्लॉग कैसे बनाये व ब्लॉग पर लेख कैसे तैयार करे?
सबसे पहले बात आती है कि BLOG की शुरुआत कैसे हो? यहाँ आपको साधारण शब्दों में समझाया जा रहा है कि सबसे पहले क्या करना है? पहला काम यह है कि आप अपनी मेल आईडी को अपने लैपटॉप या कम्पयूटर में लॉग इन कर ले। इसके बाद किसी का भी ब्लॉग खोले।
पहला कदम
मान लो आपने jatdevta.blogspot.in खोला हुआ है। यहाँ आप देखेंगे कि ब्लॉग के सबसे ऊपर सीधे हाथ वाले कोने में आपको create blog & Login का Option दिख रहा है। नीचे वाला फोटो देखिये। इसमें आपको गोल घेरे में दिखाया गया है कि आपको कहाँ देखना है?



रविवार, 15 अक्तूबर 2017

Shikari Devi Mata Temple शिकारी माता देवी मन्दिर यात्रा



बिजली महादेव-पाराशर झील-शिकारी देवी, यात्रा-04   लेखक -SANDEEP PANWAR

इस यात्रा में आप हिमाचल के कुल्लू जिले स्थित बिजली महादेव व मंडी जिले में स्थित सुन्दर बुग्याल जिसे हम पाराशर झील की यात्रा कर चुके हो। अब आपको मन्डी जिले की सबसे ऊँची चोटी शिकारी देवी की ओर चल रहे है। इस यात्रा को आरम्भ से पढने के लिये यहाँ क्लिक करना न भूले। इस लेख की यात्रा दिनांक 30-07-2016 को की गयी थी
Shikari Mata Devi Higest peak of Mandi District शिकारी देवी, (शिकारी माता) मन्डी जिले की सबसे ऊँची चोटी

शुक्रवार, 13 अक्तूबर 2017

Pandav Shila, Shikari mata Devi road पाराशर झील से पांडव शिला शिकारी माता मार्ग की यात्रा



बिजली महादेव-पाराशर झील-शिकारी देवी, यात्रा-03   लेखक -SANDEEP PANWAR
इस यात्रा में आप हिमाचल के कुल्लू जिले स्थित बिजली महादेव व मंडी जिले में स्थित सुन्दर बुग्याल जिसे हम पाराशर झील की यात्रा कर चुके हो। अब आपको मन्डी जिले की सबसे ऊँची चोटी शिकारी देवी लेकर चल रहे है। इस यात्रा को आरम्भ से पढने के लिये यहाँ क्लिक करना न भूले। इस लेख की यात्रा दिनांक 29-07-2016 से आरम्भ की गयी थी
Pandav Shila, Shikari Mata Devi, Mandi District पांडव शिला, शिकारी देवी
मस्ती की पाठशाला, मस्तानौं का झुन्ड करेगा, हुडदंग दबंग-दबंग

बुधवार, 11 अक्तूबर 2017

Parashar Rishi Lake on top of beautiful Mountain पाराशर ऋषि झील के सुन्दर पर्वत की यात्रा



बिजली महादेव-पाराशर झील-शिकारी देवी यात्रा-02   लेखक -SANDEEP PANWAR

इस यात्रा में आप हिमाचल के कुल्लू जिले स्थित बिजली महादेव के दर्शन कर चुके हो तो चलो अब हम चल रहे है मंडी जिले में स्थित सुन्दर बुग्याल की ओर, जिसे हम पाराशर झील के नाम से जानते है। पराशर झील के बाद आपको मन्डी जिले की सबसे ऊँची चोटी शिकारी देवी की यात्रा भी मिलेगी। इस यात्रा को आरम्भ से पढने के लिये यहाँ क्लिक करना न भूले। इस लेख की यात्रा दिनांक 28-07-2016 से आरम्भ की गयी थी
PARASHAR RISHI LAKE, beautiful greenery mountain पाराशर ऋषि झील व सुन्दर बुग्याल में भ्रमण।

सोमवार, 9 अक्तूबर 2017

Trek to Bijli Mahadev temple बिजली महादेव की यात्रा


बिजली महादेव, पाराशर झील व शिकारी देवी यात्रा-01 लेखक -SANDEEP PANWAR

इस यात्रा सीरिज में आप हिमाचल के कुल्लू जिले स्थित बिजली महादेव के दर्शन करेंगे तो मंडी जिले में स्थित सुन्दर बुग्याल में पाराशर झीलसबसे ऊँची चोटी शिकारी देवी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा को आरम्भ से पढने के लिये यहाँ क्लिक करना न भूले। इस लेख की यात्रा दिनांक 27-07-2016 से आरम्भ की गयी थी
BIJLI MAHADEV TREKKING बिजली महादेव की ट्रैकिंग व दर्शन
आओ बिजली महादेव के दर्शन करे।

शुक्रवार, 6 अक्तूबर 2017

Trek complete on the top of Kund village कुन्ड गांव की चोटी पर ट्रैक समाप्त


देहरादून-मालदेवता यात्रा-04                                      लेखक -SANDEEP PANWAR
इस यात्रा में अभी तक देहरादून में गंधक पानी में स्नान सहस्रधाराटपकेश्वर मंदिर के दर्शन उपरांत मालदेवता से आगे ट्रैकिंग मार्ग में गंधक पानी के श्रोत तक यात्रा कर चुके हो। इस लेख में स्नान के बाद कुन्ड गाँव तक की भयंकर चढाई के बारे में पढने के इच्छुक है तो इस यात्रा का यह अंतिम भाग अवश्य पढ लीजिए। इस यात्रा को आरम्भ से पढने के लिये यहाँ क्लिक करना न भूले। इस लेख की यात्रा दिनांक 14 & 15-08-2016 को की गयी थी
DANGER TREK-Maldevta to Kund Village सौंदणा गाँव से कुंड गाँव तक खतरनाक ट्रैकिंग
जौंक का आतंक

बुधवार, 4 अक्तूबर 2017

Trekking to Kund village Via Gandak stream कुन्ड गाँव की ट्रैकिंग वाया गंधक पानी



देहरादून-मालदेवता यात्रा-03                                      लेखक -SANDEEP PANWAR
देहरादून की इस यात्रा में अभी तक गंधक पानी में स्नान सहस्रधाराटपकेश्वर मंदिर के दर्शन उपरांत मालदेवता की यात्रा हो चुकी है। मालदेवता से आगे ट्रैकिंग मार्ग में गंधक पानी के श्रोत में स्नान के बाद कुन्ड गाँव तक की भयंकर चढाई के सुख-दुख, के पलों के बारे में पढने के इच्छुक है तो इस यात्रा पर साथ बने रहिए।
इस लेख की यात्रा दिनांक 14 & 15-08-2016 को की गयी थी
SAUNDNA VILLAGE to Gandak Kund सौंदणा गाँव से गंधक कुंड तक ट्रैकिंग
गंधक पानी में स्वर्ग की अनुभूति

सोमवार, 2 अक्तूबर 2017

Tapkeshwar temple & Mal Devta Dehradoon टपकेश्वर मंदिर व मालदेवता प्राचीन शिवालय देहरादून



देहरादून-मालदेवता यात्रा-02                                      लेखक -SANDEEP PANWAR
देहरादून की इस यात्रा में, अभी तक आप गंधक पानी में स्नान करने की प्रसिद्ध जगह सहस्रधारा देख चुके है। अब हम बूँद-बूँद जल टपकने के कारण मशहूर टपकेश्वर मंदिर जा रहे है।
टपकेश्वर मंदिर के दर्शन उपरांत हमारी टीम देहरादून-सरकुंडा देवी सडक मार्ग पर स्थित मालदेवता की ओर प्रस्थान करेगी। मालदेवता से आगे ट्रैकिंग मार्ग में गंधक पानी के श्रोत में स्नान के बाद कुन्ड गाँव तक की भयंकर चढाई के सुख-दुख वाले पलों के बारे में पढने के इच्छुक है तो इस यात्रा पर साथ बने रहिए।
इस लेख की यात्रा दिनांक 14-08-2016 को की गयी थी
TAPKESHWAR MAHADEV TEMPLE & Maldevta Picnic Spot टपकेश्वर महादेव मंदिर और मालदेवता शिवालय व पिकनिक स्थल
टपकेश्वर महादेव की जय

शनिवार, 30 सितंबर 2017

Sahastradhara, Dehradun सहस्र धारा, देहरादून



देहरादून-मालदेवता यात्रा-01                               AUTHOR-SANDEEP PANWAR
देहरादून की इस यात्रा में आपको स्नान करने की प्रसिद्ध जगह सहस्रधारा, बूँद-बूँद जल के टपकने वाले टपकेश्वर मंदिर के साथ गंधक पानी के श्रोत में स्नान के अलावा कुन्ड गाँव तक की भयंकर चढाई के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। इस यात्रा में पहली बार पहाड में बरसात के भरपूर मौसम में एक पहाडी नदी को को दो बार पार कर आगे चलना पडा था। इस लेख की यात्रा दिनांक 14-08-2016 को की गयी थी
DELHI TO SAHASTRADHARA दिल्ली से सहस्रधारा भ्रमण व स्न्नान

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

BRIJ GHAT, GARH GANGA ब्रजघाट, गंगा में स्नान



दोस्तों कैसे हो, आज आपको गढ़-गंगा की सैर कराता हूँ। हापुड जिले में स्थित ब्रजघाट, गढ़ गंगा दिल्ली के सबसे नजदीक ऐसा स्थान है। जहां पर गंगा स्नान किया जाता है। हरिद्वार जैसे स्थान के उत्तराखन्ड राज्य में चले जाने के बाद ब्रजघाट, गढ-गंगा को विकसित करने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार प्राथमिकता दे रही है। इसका कारण यह है कि कुछ समय पहले तक जब उत्तराखंड उत्तर प्रदेश का भाग हुआ करता था तो हरिद्वार गंगा स्नान का मुख्य स्थल हुआ करता था। एक दिन 3:00 बजे ड्यूटी से घर पहुंचा तो बताया कि चलो गंगा नहाने जा रहे है। शनि मंदिर मथुरा वाले जो महानुभाव मुझे वहां लेकर गए थे। उन्हीं की टेंपो ट्रेवलर एक दिन ब्रजघाट, गढ गंगा जाने के लिए तैयार थी। गाड़ी चलने से मुश्किल से 15 मिनट पहले मुझे खबर मिली। गाड़ी में कई सीट खाली है। गंगा स्नान चलना हो वो भी केवल सौ रु खर्च में, तो कौन छोडना चाहेगा? ठीक है, चलता हूँ। मैं भोजन तो कर लूँ। लौटते हुए देर रात हो जायेगी, सुबह से कुछ खाया भी नहीं है। छोडो खाना-पीना, सब तैयार है। गंगा जी पहुँचकर खाना-पीना वही कर लेना।   
उत्तर प्रदेश का नया हरिद्वार, गढ गंगा। New Haridwar, Brij Ghat, Garh Ganga    
जय गंगे मैया
            

रविवार, 30 जुलाई 2017

Shri Shani Dev Mandir, kokilavan शनिदेव मंदिर, कोकिलावन


दोस्तों, आज के लेख में आपको कोकिलावन स्थित शनिधाम की यात्रा पर ले जा रहा हूँ। यह बहुत बड़ी यात्रा नहीं है क्योंकि यह यात्रा शनि मंदिर की रात भर में की गयी यात्रा है। इस मंदिर को हमने रात के समय देखा था। सबसे पहले आपको बताता हूँ कि हम यहाँ तक कैसे पहुँचे? यहाँ पहुँचना कोई ज्यादा मुश्किल नहीं है। मेरा यहाँ जाने का कोई इरादा भी नहीं था। हमारे पड़ौस में जगतपुर गांव में टैम्पों ट्रेवलर का मालिक रहता है। वह लगभग हर अमावस्या वाली रात को अपने टेंपो ट्रैवलर से इस शनि धाम मंदिर पर आता है। उसी ने आस पडोस के लोगों से कहा हुआ है कि यदि किसी को मथुरा वाले शनिधाम मंदिर मेरे साथ जाना हो तो उससे पड़ौसी होने के नाते सौ रुपए किराया ही लिया जाएगा। दिल्ली से मथुरा आने-जाने का किराया देखा जाये तो यह बहुत ही कम है क्योंकि दिल्ली वाले घर से शनि धाम की दूरी 127 किलोमीटर है।
शनिधाम कोकिलावन, कोसीकला, मथुरा Sri Sani Dev Temple, Kokilavan, kosi kalan

गुरुवार, 6 जुलाई 2017

Humayun's tomb हुमायूँ का मकबरा, मुगलों का कब्रिस्तान



कुतुबमीनार उर्फ विष्णु स्तंभ की सैर करने के बाद हमारा काफिला “मुगलों का कब्रिस्तान” उर्फ हुमायूँ का मकबरे पहुँच चुका है। इस जगह की सैर कराने से पहले आपको इस स्थल की राम कहानी बता देता हूँ। शुरुआत करता हूँ, यहाँ पहुँचा कैसे जाये? यहाँ पहुँचना बहुत ही आसान है। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बिल्कुल पास में ही है। निजामुद्दीन से यहाँ पहुँचने के लिये पैदल दूरी ही है जो आसानी से टहलते हुए पार की जा सकती है। यहाँ से दिल्ली का चिडियाघर (Zoological park of Delhi) भी ज्यादा दूर नहीं रह जाता है। दोनों के बीच में सिर्फ एक किमी का ही फासला रह जाता है। यहाँ का नजदीकी मैट्रो स्टेशन जवाहर लाल नेहरु मैट्रो स्टेशन है। हम कुतुबमीनार से जिस बस में सवार हुए थे वह बस मोरीगेट जा रही थी जो इसके सामने से होकर जाती है। सडक पार करते ही पूर्व दिशा की ओर एक लाल रंग का बोर्ड दिखाई देता है। जिस पर हुमायूँ का मकबरा लिखा हुआ था। यह मुगल परिवार का एक शाही कब्रिस्तान (मुर्दाघर अलग चीज है) है। बोले तो (मुगलों का शाही कब्रिस्तान)। इस ईमारत में मुगलों के परिवार के सैकडों सदस्यों की कब्र बनी हुई है। इसलिये मैंने इसके लिये शाही कब्रिस्तान शब्द का उपयोग किया है।
Humayun’s Tomb हुमायूँ का मकबरा (मुगलों का कब्रिस्तान graveyard of Mugal)

बुधवार, 5 जुलाई 2017

Qutub Minar कुतुबमीनार या विष्णु स्तम्भ


कुतुबमीनार उर्फ विष्णु स्तंभ, जी हाँ दोस्तों, आज आपको भारत के दिल कहे जाने वाली दिल्ली के एतिहासिक स्मारक कुतुबमीनार की सैर कराते है। कुछ वर्षों पहले तक दिल्ली को दिलवालों का शहर कहा जाता था लेकिन वर्तमान में यह भिखमंगों का शहर सा लगता है। ऐसा नहीं है कि सभी भिखमंगे है, अधिकतर मेहनतकश लोग है जो मेहनत की रोटी खाना पसन्द करते है। भिखमंगे वाली बात राजनीति की ओर मुड जायेगी। जो मैं नहीं चाहूँगा। वैसे तो मैं इससे पहले भी कई बार कुतुबमीनार देख चुका हूँ। पहले की तीन यात्राओं में से, दो में तो मैंने फोटो लिये ही नहीं थे। दो बार की यात्रा में यहाँ के फोटो लिये थे। जो पुराने फोटो अभी मेरे पास है। वो इक्के-दुक्के ही है। वो भी कागज वाले। आजकल तो डिजीटल कैमरे आ गये है। कुछ वर्ष पहले ऐसा न था। पहले हम रील वाले कैमरा उपयोग करते थे जिसमें 36 फोटो हुआ करते थे। उसमें से आधे फोटो किसी न किसी कारण खराब हो जाया करते थे। यह लेख वैसे भी लम्बा होने जा रहा है। 2,800 शब्दों व 30 से ज्यादा फोटो तो इसी लेख में हो गये है। ऊपर से मैं यह फोटो वाला किस्सा शुरु में ही घुसा बैठा। चलो फोटो वाले किस्से को यही दफन करते हुए, आगे कुत्ता बीमार! अरे कुतुब मीनार की ओर बढते है। इस यात्रा में मेरा पूरा परिवार साथ गया था। पूरा परिवार बोले तो मियाँ बीबी बच्चों समेत। इस यात्रा में बम्बई नगरी में रहने वाला अपना इकलौता दोस्त विशाल राठौर भी साथ आने वाला था।
World heritage monument site... Qutub Minar, Mehrauli कुतुब मीनार, महरौली

सोमवार, 5 जून 2017

Best Hindi Travel Bloggers in India हिन्दी के बेस्ट यात्रा वृतांत ब्लॉगर


हिन्दी के लगभग सभी मुख्य यात्रा वृतांत लेखकों की सूची यहाँ देने की कोशिश की गयी है।
यहाँ 50 से भी ज्यादा हिन्दी में यात्रा लेख (travelogues in Hindi) लिखने वालों के नाम दिये गये है। 
एक बात यहाँ स्पष्ट कर रहा हूँ कि मैंने यहाँ किसी को भी पहला स्थान, दूसरा स्थान या तीसरा स्थान जैसा कुछ भी क्रम नहीं दिया है। जैसे-जैसे ब्लॉग मेरे सामने आते गये, वैसे-वैसे मैं उन्हे यहाँ चिपकाता चला गया।
हाँ, आप चाहे तो कह सकते है कि यह हिन्दी के सबसे बेहतर यात्रा लेख लिखने वाले है और आप चाहे तो कह सकते है कि यह अब तक की सबसे बेहतरीन हिन्दी यात्रा लेखकों की सूची है।

Here is the list of top 50/ best Hindi travel bloggers of around the world.
 (without any position)

शनिवार, 3 जून 2017

Complete Itinerary of Andaman & Nicobar Islands

TRAVEL PLANNER----- HOW TO PLAN ANDAMAN ISLANDS TOUR अंडमान निकोबार द्वीप समूह की यात्रा का कार्यक्रम कैसे बनायें?

Complete Itinerary of my Andaman & Nicobar Islands journey.

Visited: Port Blair, Baratang, Rangat, Diglipur, Havelock islands, Neil Island, Ross Island.

Complete Itinerary is here. (Total 11 days)

बुधवार, 31 मई 2017

Autobiography by Doctor Kulbhushan (Ajay) Tyagi चिकित्सक कुलभूषण/अजय त्यागी की आत्मकथा

दोस्तों, आज आपको किसी घुमक्कड स्थल के भ्रमण की जगह, एक घुमक्कड दोस्त के जीवन का लेखा-जोखा दिखाता हूँ। इन दोस्त की जीवन गाथा इनकी खुद की लिखी हुई है। यह गाथा हजारों लोगों को प्रेरणा देने का कार्य भी करेगी। ज्यादा कुछ न लिखते हुए, आप नीचे दिये गये लेख को पढिये और जानिये कि कैसे-कैसे झटकों के बाद भी एक साधारण सा मानव जीवन की भयंकर लहरों से लडकर अपनी मंजिल पा ही लेता है।

पहले आप्रेशन की तैयारी
मेरा जीवन परिचय-

शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017

Madmaheshwar trek- An Incomplete journey मध्यमहेश्वर की अधूरी यात्रा

बारिश का पानी या बर्फ इन खेतों में भरा हो तो असली सीढी दिखाई दे


दोस्तों, इस लेख की यात्रा दिनांक 11-05-2014 को की गयी थी। वैसे तो इस लेख को लिखने का कोई मन नहीं था क्योंकि यह मेरी पहली अधूरी यात्रा थी। अधूरी सूचना के आधार पर ही यह यात्रा करने की कोशिश की गयी थी। अधूरी सूचना वाली बात को ही इस लेख को लिखने का कारण मान कर, मैं यह लेख लिख रहा हूँ। आजकल सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर कुछ लोग यात्राओं के बारे में सूचना देते रहते है कि आज इस जगह का मार्ग बन्द हो गया है या खुल गया है। आज इस धाम का कपाट खुल गया है। ऐसी ही एक सूचना को देख मैं घर से निकल पडा था। इस यात्रा में मेरे साथ क्या-क्या बीती वही सब कुछ इस लेख में समाहित करने की कोशिश की गयी है।
ऊखीमठ- मध्यमहेश्वर की अधूरी यात्रा की कहानी UKHIMATH & Madhyamaheswar an Incomplete journey.  

शुक्रवार, 3 मार्च 2017

Travel to Juhu chowpatty beach mumbai मुम्बई का खूबसुरत जुहू चौपाटी सागर तट/ बीच



अंडमान व निकोबार की इस यात्रा में आपने अभी तक पोर्टब्लेयर का Chidiya Tapu, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी Saddle Peak, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी Cellular Jail, Haw lock island के सुन्दर तट और खूबसूरत Neil island, अंग्रेजों का मुख्यालय Ross island, Samudrika संग्रहालय, Mount harriet National Park, Wandoor Beach, पोर्टब्लेयर का Jogger’s Park & Airport, Chennai Airport, Mumbai Airport देखा। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 30-06-2014 को की गयी थी
JUHU CHOWPATTY BEACH, MUMBAI & TRAVEL TO NEW DELHI मुम्बई का जुहू चौपाटी सागर तट देखकर दिल्ली प्रस्थान

गुरुवार, 2 मार्च 2017

Travel plan Port Blair airport to Mumbai Via Chennai पोर्ट ब्लेयर से चैन्नई होते हुए मुम्बई की यात्रा



अंडमान व निकोबार की इस यात्रा में आपने अभी तक पोर्टब्लेयर का Chidiya Tapu, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी Saddle Peak, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी Cellular Jail, Haw lock island के सुन्दर तट और खूबसूरत Neil island, अंग्रेजों का मुख्यालय Ross island, Samudrika संग्रहालय, Mount harriet National Park, Wandoor Beach देखा। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 30-06-2014 को की गयी थी
JOGGERS PARK & PORT BLAIR TO MUMBAI via CHENNAI पोर्टब्लेयर का जॉगर्स पार्क व पोर्ट ब्लेयर से मुम्बई (वाया चैन्नई) की हवाई यात्रा जॉगर्स पार्क से दिखाई देता पूरा हवाई अड्डा

बुधवार, 1 मार्च 2017

Travel to new Wandoor Beach, Port Blair वंडूर बीच, पोर्ट ब्लेयर



अंडमान व निकोबार की इस यात्रा में आपने अभी तक पोर्टब्लेयर का Chidiya Tapu, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी Saddle Peak, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी Cellular Jail, Haw lock island के सुन्दर तट और खूबसूरत Neil island, अंग्रेजों का मुख्यालय Ross island, Samudrika संग्रहालय, Mount harriet National Park देखा। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 29-06-2014 को की गयी थी
NEW WANDOOR BEACH & ORGANIC HORTICULTURE FARM, PORT BLAIR वंडूर बीच व जैविक बागवानी फार्म की यात्रा

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

Mount harriet National park माऊँट हैरिएट नेशनल पार्क

आज चलते है माऊँट हैरिएट की सैर पर


अंडमान व निकोबार द्वीप समूह की इस यात्रा में आपने अभी तक पोर्टब्लेयर का चिडिया टापू, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी सेल्यूलर जेल, हैवलाक द्वीप के सुन्दर तट और खूबसूरत नील द्वीप, अंग्रेजों का मुख्यालय रॉस द्वीप, समुद्रिका संग्रहालय देखा। आज चलते है माऊँट हैरिएट की चोटी के ओर। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 29-06-2014 को की गयी थी
MOUNT HARRIET NATIONAL PARK TREKKING, PORT BLAIR हैरियट पर्वत के वन्य जीव अभ्यारण की यात्रा

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

SAMUDRIKA, NAVAL MARINE MUSEUM, PORT BLAIR



अंडमान व निकोबार की इस यात्रा में आपने अभी तक पोर्टब्लेयर का चिडिया टापू, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी सेल्यूलर जेल, हैवलाक द्वीप के सुन्दर तट और खूबसूरत नील द्वीप, अंग्रेजों का मुख्यालय रॉस द्वीप देखा। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 28-06-2014 को की गयी थी
समुद्रिका नौसैना संग्रहालय, पोर्ट ब्लेयर SAMUDRIKA, NAVAL MARINE MUSEUM, PORT BLAIR, ANDAMAN,
समुद्रिका नवल मरीन म्यूजियम व अंडमान टील हाउस कैसे पहुँचे?

शुक्रवार, 17 फ़रवरी 2017

Ross island, Port Blair रास / रॉस द्वीप पोर्ट ब्लेयर की यात्रा



अंडमान व निकोबार की इस यात्रा में अभी तक आपने पोर्टब्लेयर का चिडिया टापू, डिगलीपुर में अंडमान की सबसे ऊँची चोटी सैडल पीक, अंग्रेजों की क्रूरता की निशानी सेल्यूलर जेल, हैवलाक द्वीप के सुन्दर तट और खूबसूरत नील द्वीप भी देखा। इस यात्रा को शुरु से पढना हो तो यहाँ माऊस से चटका लगाकर  सम्पूर्ण यात्रा वृतांत का आनन्द ले। इस लेख की यात्रा दिनांक 28-06-2014 को की गयी थी
रोस द्वीप, पोर्ट ब्लेयर ROSS ISLAND, PORT BLAIR,
रोस द्वीप कैसे पहुँचे
नील द्वीप से पोर्टब्लेयर आने वाला समुन्द्री जहाज हमें लेकर पोर्टब्लेयर की उसी फोनिक्स जेट्टी (Phonix Bay) पर पहुँचा। जहाँ से हम हैवलाक जाने के लिये फैरी में बैठे थे। रास द्वीप जाने के लिये सेलूलर जेल के आगे से होकर जाना पडता है। रास द्वीप सेलुलर जेल के ठीक सामने है। एक आटो वाले से अबरडीन जेट्टी की बात की। आटो वाला हमें अबरडीन जेट्टी छोड आया। अबरडीन जेट्टी से रास द्वीप तक 800 मी की समुन्द्र यात्रा नाव द्वारा की जाती है। यहाँ अबरडीन जेट्टी से जो नाव रास जेट्टी जाती है। उन पर यात्रा करने के लिये सभी यात्रियों को एक फार्म में अपनी जानकारी भरनी होती है। जेट्टी पर निजी व सरकारी दो तरह की नाव चलती है। जिस दिन हम रास द्वीप गये थे। उस दिन सरकारी बोट नहीं चल रही थी। एक-एक घंटे के अंतराल पर नाव चलती है। दो घंटे रास द्वीप में घूमने के लिये समय दिया जाता है। वापसी में उसी नाव से अबरडीन जेट्टी आना होता है।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...